सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भोजपुर मठिया निवासी प्रभु नाथ यादव (65) ने रविवार की देर रात विषाक्त पदार्थ सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि प्रभु नाथ यादव स्वास्थ्य कर्मी पद से रिटायर हुए थे। वह घर पर ही रहा करते थे। रिटायर होने के बाद इनकी तबियत खराब हो गई और दवा चलने लगी। रविवार की रात में भी दवा खाने के बाद सोने चले गए। रात में अचानक तबीयत खराब हो गई। प्रभुनाथ के पुत्र बृजेश यादव ने बताया कि उनकी तबियत खराब रहती थी। अपनी दवा स्वयं खाते थे जो भूल वस दवा का डोज अधिक सेवन कर लिए थे। इससे इनकी तबीयत खराब होते देख परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।