फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : आने लगे पंचायत चुनावों के परिणाम,17 मतगणना केंद्रों पर चल रही गिनती

Sun, 02 May 2021 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती रविवार जिले के सभी 17 मतगणना केंद्रों पर सुबह शुरू हुई। कई केंद्रों काफी देर से मतगणना शुरू हो सकी। इसे लेकर मतगणना स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। स्ट्रांग रूम से मपेटिकाओं को निकालकर निर्धारित रोस्टर में तय गणना टेबल पर पहुंचाया गया। मतपेटी की सील तोड़कर पहले मतपत्र निकाले गए और फिर अलग-अलग पदों के बंडल बनाए गए।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के आधार पर मतपत्रों की छंटाई हुई और फिर 50-50 के बंडल बनाकर वोटों की गिनती की गई। दोपहर तक जिले की कई सीटों के परिणाम आ चुके थे। परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों व विजेता प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बैरिया विकास खंड अंतर्गत उपाध्ययपुर ग्राम प्रधान पद का सबसे पहला रिजल्ट आया।जिसमे ममता देवी को 524 मत व प्रतिद्वंद्वी बबिता देवी को 288 मत मिले। इस तरह ममता देवी 234 मतों से विजयी हुए। गोबिंदपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए अशोक  पांण्डेय को 245 मत मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी विश्वनाथ पांण्डेय को 232 मत मिला। जिससे अशोक पांण्डेय 13 मतों से विजयी घोषित किये गए।
विज्ञापन


शिवाल मठिया के प्रधान पद प्रत्याशी परमात्मा गोड़ को 303 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश गोड़ को 232 मत मिला।इस तरह परमात्मा गोड़ 71 मतों से विजयी घोषित किये गए। उधर, बेलहरी ब्लाक के सुजानीपुर में वीरेंद्र मिश्रा 228 मत पाकर, उदवंतछपरा के दिनेश कुमार 177 मत पाकर समरथपार में ब्रजेश कुमार 242 मत पाकर, कृपालपुर में रामकुमार वर्मा 207 मत पाकर विजयी हुए।

इसी क्रम में रसड़ा ब्लॉक में पहला परिणाम कैलिपाली गांव का आया जिसमे मनीष जयंत ने 279 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी अमरनाथ 213 को पराजित किया। हथुई गांव सभा मे काटे की टक्कर में दिलीप भारद्वाज ने 154 मत पाकर नीरज चौरसिया को 2 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें