फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट के लिए सड़क पर उतरीं छात्राएं

Fri, 30 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के पन्ना महाविद्यालय की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अंकपत्र न मिलने को लेकर भीमपुरा चौराहे पर जाम लगा दिया। विश्वविद्यालय और कालेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। भीमपुरा थानाध्यक्ष दीप नारायण सरोज ने मौके पर पहुंचकर कालेज प्रशासन को बुलवाया तथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अधिकारियों से वार्ता कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन



पन्ना महाविद्यालय के वर्ष 2013-14 के बीएससी भाग दो की 73 छात्राओं की स्व केंद्र परीक्षा कराई गई थी। कापी के मूल्यांकन के दौरान एक प्रश्नपत्र में परीक्षक द्वारा मास कापी की रिपोर्ट लगा दी गई। इसके बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से आनलाइन पर परीक्षाफल घोषित किया गया। इसमें मास पेपर में उत्तीर्ण बताया गया। इसके बाद सभी छात्राओं ने परीक्षाफल आनलाइन प्राप्त कर लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय ने पत्र लिखकर कहा कि कालेज के एक प्रश्नपत्र की कापी मास होने के चलते रिजल्ट रोक दिया गया।


वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय की ओर से आनलाइन रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया और सभी को उत्तीर्ण बताया गया। अब रिजल्ट रोकने की बात जब छात्राओं को पता चली तो वे लामबंद होेकर सड़क पर उतर आईं। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी होने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किए जाने पर गुस्सा फूट पड़ा। इस संबंध में कालेज प्रशासन का कहना छात्रों के हित को देखते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।
विज्ञापन


कोर्ट द्वारा विश्वविद्यालय को आदेश दिया गया है कि छात्रहित को देखते हुए स्वविवेक से निर्णय लिया जाए। इसके बाद भी विश्वविद्यालय के उदासीन रवैये पर छात्राओं ने जाम लगा दिया। कालेज प्रशासन के मुताबिक कुलपति ने बताया है कि पहली फरवरी को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जाम करने वाली छात्राओं में संजू यादव, विनीता प्रजापति, सोनी, संध्या सिंह, करिश्मा, चंद्रकला आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें