फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के जरिये आरोग्य का संकल्प

Sun, 21 Jun 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जगह-जगह रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से उत्सव की तरह मनाया गया। योग के जरिये लोगों ने आरोग्य का संकल्प लिया। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों ने लोगों को योग कराया। कार्यक्रमों में योग की महत्ता के साथ ही देश के साथ इसके जुड़ाव को बताया गया।
विज्ञापन


टीडी कालेज के प्रांगण में पतंजलि योग पीठ और आर्ट आफ लिविंग की ओर से योग कराया गया। सांसद भरत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। उधर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत भी टीडी कालेज के मैदान में योगाभ्यास कराया गया। डा. दयालानंद राय, डा. निषा राघव ने योग की बारीकियों को बताया।

इस मौके पर डा. अशोक कुमार सिंह, डा. बृजेश सिंह, डा. साहब दुबे, अनुज श्रीवास्तव, डा. केके मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से टाउन हाल के प्रांगण में ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में योग कराया गया। इस मौके पर डा. विनोद सिंह, चंद्रशेखर आदि रहे। भृगु आश्रम में पिनाइकल टेक्नो स्कूल और आईडियल कोचिंग संस्थान की ओर से योगाभ्यास शिविर लगाकर किया गया।
विज्ञापन


सुखपुरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सुखपुरा कस्बा स्थित शंकरदानी वर्मा के घर पर, भलुई स्थित विषकर बाबा बाल विद्या मंदिर, हरिपुर के प्राथमिक पाठशाला, भरखरा में, करम्मर में, अपायल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शंकरदानी वर्मा के घर शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के रमाशंकर गुप्त ने योग कराया। भलुई में शिवनाथ पांडेय के नेतृत्व में योग कराया गया। हरिपुर में शिव कुमार सिंह की देखरेख में योग किया गया। रेवती प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अगुवाई में व्यायाम तथा विभिन्न आसनों को कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम मिश्र, वेद प्रकाश तिवारी, राकेश पांडेय, ओमप्रकाश तिवारी, जितेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।

फेफना संवाददाता के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर गड़वार में संघ की ओर से आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में संघ प्रचारक अजय सिंह के उद्बोधन के बाद भाजपा नेता अवलेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के 400 लोगों ने योगाभ्यास के शिविर में भाग लिया। योग की बारीकियां सीखी और योगाभ्यास किया।

भाजपा नेता ने बताया कि अष्टांग योग के माध्यम से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकता है और यदि नियमित रूप से योगाभ्यास में लगा रहे तो जीव से शिव तक की विकास यात्रा पूरी कर लेगा। इस अवसर पर मोहनलाल श्रीवास्तव, रामनिवास जी, दुर्गेश सिंह, अनीष, चंदप, कुश, प्रदीप जी, सत्यवान, गोपाल राय, रहिमन सिंह आदि लोगों ने सहभागिता किया।

सहतवार प्रतिनिधि के अनुसार  क्षेत्र के बेऊर गांव स्थित बड़ा पोखरा के पास, विषौली स्थित सब्जी मंडी के पास, दादर पोखरे के पास, कुसहर, महाराजपुर, नगर पंचायत सहतवार में योग दिवस मनाया गया। सुखपुरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सुखपुरा कस्बा स्थित शंकरदानी वर्मा के घर पर, भलुई स्थित विषकर बाबा बाल विद्या मंदिर, हरिपुर के प्राथमिक पाठशाला, भरखरा में, करम्मर में, अपायल में योग शिविर का आयोजन किया गया।


भरौली संवाददाता के अनुसार भरौली गोलंबर स्वामी सहजानंद पार्क में योगाभ्यास विधानचंद्र राय और अक्षय कुमार राय ने योग कराया। रसड़ा संवाददाता के अनुसारा  कस्बा के रामलीला मैदान में रविवार को योग दिवस मनाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने मेहीलाल गुप्त और आत्मा सिंह की देखरेख में योग के गुर सीखे। रोजाना 35 मिनट के योग से किस प्रकार आरोग्य रहा जा सकता है, उसकी बारीकियां सिखीं। इस मौके पर नपा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, रमेश सिंह, रामानुज मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें