फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छठ पर दिल्ली से दरभंगा के लिए दो दिन चली आरक्षित स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों में सवार होने और उतरने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बलिया। छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से दरभंगा के बीच दो दिन आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन किया। इससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से पूर्वांचल एवं बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिली। 04080 नंबर की विशेष ट्रेन 12 और 13 नवंबर को नई दिल्ली से रात 10:30 बजे रवाना हुई। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन दूसरे दिन शाम 5:02 बजे बलिया स्टेशन पहुंची और 5:39 बजे सुरेमनपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंची ट्रेन
रेलवे की समय-सारिणी के मुताबिक, बलिया से आगे ट्रेन छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए तीसरे दिन रात एक बजे दरभंगा पहुंचने के लिए निर्धारित थी। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया गया, ताकि नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम हो और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सके।
दोनों दिन अलग-अलग रही कोचों की संरचना
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि दोनों तिथियों में विशेष ट्रेन के कोचों की संरचना अलग-अलग रखी गई थी। 12 नवंबर को ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के पांच और सामान्य श्रेणी के चार कोच समेत कुल 21 कोच लगाए गए थे। वहीं, 13 नवंबर को ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य श्रेणी के 11 और एलएसएलआरडी के दो कोच लगाए गए। रेलवे की इस व्यवस्था से छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें