फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फाइनल में भिडेंगी रिजर्व पुलिस लाइन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के रिजर्व पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय व रिजर्व पुलिस लाइन के बीच खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय टीम ने पुलिस कार्यालय को और रिजर्व पुलिस लाइन ने सर्किल सगड़ी को हराया।
विज्ञापन

बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय व पुलिस कार्यालय की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में रिजर्व पुलिस लाइन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2–0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों ही टीमों ने खिलाड़ियों ने शुरू से ही जुझारू खेल का प्रदर्शन किया। इसका नतीजा रहा कि फाइनल में पहुंची दोनों टीमों ने 2-0 से सेमीफाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें