फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आरक्षण था, है और रहेगा, मगर इसकी समीक्षा का समय आ गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह की फेसबुक पोस्ट ने एक बार फिर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। आरक्षण को लेकर की गई उनकी इस बेबाक टिप्पणी पर 633 से ज्यादा लाइक्स और 100 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। अपनी पोस्ट में राम इकबाल सिंह ने लिखा है आरक्षण था, है और रहेगा, सही है, मगर अंतिम आदमी तक कब पहुंचेगा, समीक्षा की जरूरत है, एक ही परिवार बार बार, फिर अंतिम आदमी तक तो सैकड़ों साल में नहीं पहुंचेगा। न्याय प्रिय समीक्षा का वक्त आ गया है। राम इकबाल सिंह ने साफ कहा है कि वह आरक्षण के विरोध में नहीं हैं। लेकिन उनका सवाल यह है कि इसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक कब पहुंचेगा। उनका इशारा है कि एक ही परिवार के लोग बार-बार आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, जिससे वंचित वर्ग का वंचित व्यक्ति आज भी वंचित ही रह जा रहा है। अगर यही चलता रहा तो सैकड़ों साल में भी अंतिम आदमी तक आरक्षण का लाभ नहीं पहुंचेगा। इसलिए अब समय आ गया है कि आरक्षण की न्यायप्रिय समीक्षा की जाए ताकि सही मायने में जरूरतमंद तक इसका लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें