भीमपुरा। कीड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित खाकी बाबा कुटी पोखरे में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा टल गया। पोखरे में डूब रहे तीन वर्षीय मासूम रुद्र कुमार को मौके पर मौजूद सजीवन यादव ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मऊ के छिछोर गांव निवासी सोनू चौरसिया की पत्नी बहन के घर कीड़िहरापुर आई थीं। बृहस्पतिवार को खेलते समय रुद्र अचानक पोखरे में गिर गया। बच्चे को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद सजीवन यादव ने बिना समय गंवाए पोखरे में छलांग लगाई और बच्चे को बाहर निकाल लिया। बच्चे को सुरक्षित देख परिजनों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने सजीवन यादव की बहादुरी और तत्परता की सराहना की।