बलिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक 13 अप्रैल तक कुल 164 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 111 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 53 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को स्वास्थ्य टीम ने 28 लोगों का सैंपल लिया और जांच के लिए वाराणसी भेजा। जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल है। जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं मिला है।