फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्टेशन का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति तथा व्यापार मंडल रेवती की ओर से रेलवे स्टेशन की बहाली की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। रेवती रेलवे स्टेशन के समीप चल रहे आंदोलन के 27वें दिन रेवती रेलवे स्टेशन को हाॅल्ट से हटाकर पूर्ण स्टेशन बनाने की मांग व्यापारियों ने दोहराई।
विज्ञापन

ओमप्रकाश कुंवर ने कहा कि हम 27 दिन से स्टेशन बहाल कराने को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन चला रहे हैं। जल्द ही संसद की कार्यवाही शुरू होने वाली है। हमारे मंच पर आकर हमारे सांसदों ने हमारी मांग को संसद में उठाने का वादा किया था। यदि हमारे अनुकूल बात नहीं बनी तो अगले महीने से हम अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेंगे। कुंवर ने बताया सपा नेता अवलेश सिंह का आने का कार्यक्रम है। आंदोलन के संयोजक लक्ष्मण पांडेय, महावीर तिवारी, अरुण पांडेय लोहिया, वीरेश तिवारी, महेश उपाध्याय, शंकर सावन आदि उपस्थित रहे।
मनोज पाल चार दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनके स्वास्थ्य के परीक्षण के लिए आंदोलन मंच पर पहुंची सीएचसी रेवती की मेडिकल टीम ने बताया मनोज का 2.60 किलो वजन कम हुआ है। शुगर का लेवल भी गिरा है। मनोज ने कहा जब तक स्टेशन बहाल नहीं हो जाता यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें