भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप पर मनाई गई। इस मौके पर हुई श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी हुई।
गोष्ठी की शुरूआत में डा. श्यामा मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि डा. मुखर्जी भारत के एक महान सपूत रहे तथा विवेकानंद एवं दयानंद सरस्वती के विचारों के पोषक रहे।
आल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना के बाद 1944 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर हिंदू महासभा की स्थापना की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मांग थी कि पूरे देश में एक विधान तथा संविधान लागू हो।
वे एकात्मवाद के प्रबल समर्थक थे। 23 जून 1953 को साजिशन डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हत्या करा दिया गया। महान सपूत के बलिदान दिवस पर हम सभी भारतवासियों का नैतिक दायित्व है कि उनके एक राष्ट्र एक निशान तथा एक प्रधान को साकार करने में पूरा सहयोग दें।
यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में प्रमुख रुप से देवेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, प्रमिला गुप्ता, नकूल चौबे, प्रदीप ङ्क्षसह, जितेंद्र तिवारी, वशिष्ठदत्त पांडेय, चंद्रप्रकाश पाठक, राजीव मोहन चौधरी, संजीव कुमार डंपू, पंकज पाठक सतीश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने किया।