स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद मंगल पांडेय के 158वें शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर मंगल पांडेय विचार मंच की ओर से मंगलवार शाम शहीद पार्क चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मंगल पांडेय के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया गया। मंगल पांडेय अमर रहे के नारे लगाए गए।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मंगल पांडेय के सपनों का भारत बनाने में सहयोग करने की शपथ ली गई। मंगल पांडेय विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने इस श्रद्धांजलि सभा में नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक, डा. बृकेश पाठक, गणेश जी सिंह, डा. हरेंद्र यादव, अंजनी सिंह, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, विवेकानंद सिंह, पन्नालाल गुप्त, शिव कुमार सिंह कौशिकेय, राजू मिश्र, मनोज गुप्त, सतीश अग्रवाल, सुभाष वर्मा, सुनील वर्मा, छट्ठू लाल, जितेंद्र, रामनिवास, प्रदीप, आलोक, अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।