रेवती कस्बा स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़।संवाद
- फोटो : 1
बलिया। घरेलू गैस के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को गैस गोदामों पर लगी लंबी कतारों ने गुजरे दिनों की याद दिला दी। सुबह चार बजे से ही लोग गैस गोदामों के बाहर कतार में लग गए।
बाइक और कार से सिलिंडर लेकर लोग इस गोदाम से उस गोदाम तक भटकते रहे। जिला पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर भी गोदाम व एजेंसियों का निरीक्षण करते रहे। जिनके घरों में शादी के कार्यक्रम हैं वह लोग ज्यादा परेशान हैं। जीराबस्ती, सहरसपाली व शंकरपुर गैस गोदामों पर उपभोक्ता घंटों कतार में लगे रहे। शाम होते ही फिर कतार लग गई। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार ग्रामसभा कुशहाभाड़ स्थित एचपी गैस गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को चार से पांच घंटे तक कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
शासन व गैस कंपनियों ने हर हाल में बिना ओटीपी के गैस वितरण पर रोक लगा दी है। इससे एजेंसी संचालक चाहकर भी वितरण में मनमानी नहीं कर पाएंगे।
क्योंकि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से ही गैस सिलिंडर का वितरण होगा। जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात को ऑनलाइन बैठक में ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। उसके बाद ही एजेंसी संचालक का स्टाॅक खारिज होगा।
ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी : बैरिया। रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए ग्राहकों ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी लेकिन एक सप्ताह से ऑनलाइन बुकिंग भी बंद है। बैरिया के गैस गोदाम के कर्मचारी ने बताया कि यदि पिछली बुकिंग से 25 दिन हो जाते हैं तो उन्हें सिलिंडर मिलेगा।
गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि कई एलपीजी एजेंसियों ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की