फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलखंडों के दोहरीकरण, विद्युतीकरण का शिलान्यास

Sun, 23 Oct 2016 11:13 PM IST
ballia
विज्ञापन
आयोजित कार्यक्रम में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ‍ballia
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जिले को 1029 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि जो 65 साल में नहीं हुआ, वह मोदी सरकार ने रेलवे के क्षेत्र में दो साल में करके दिखाया है। यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ रेलवे में निवेश भी बढ़ा है। वे रविवार को फेफना जूनियर हाईस्कूल में फेफना-इंदारा, मऊ-शाहगंज रेलखंडों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


दिन में साढ़े 12 बजे पहुंचे रेल राज्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्री कम समय में गंतव्य तक पहुंचेंगे। कहा कि यूपी को रेलवे के विकास के नाम पर पिछली सरकारें सिर्फ एक हजार करोड़ का बजट देती थी। पिछले दो वर्षों में भाजपा सरकार ने इसे पांच गुना करके पांच हजार करोड़ रुपये कर दिया है। आज प्रदेश के सभी खंडों का दोहरी एवं विद्युतीकरण स्वीकृत हो चुका है।

1947 से 2014 तक जितनी रेल परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं, उससे ज्यादा की मंजूरी भाजपा सरकार ने दो वर्षों में दी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि गुणवत्ता में सुधार एवं परिवर्तन को सामान्य व्यक्ति महसूस करे। इस मौके पर सांसद भरत सिंह, सांसद हरिनारायण राजभर, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, मंजू सिंह, रामइकबाल सिंह, राजधारी सिंह, अवलेश कुमार सिंह, रवि राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें