फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोहरा से राहत, दिन और रात के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री का अंतर

विज्ञापन
कोहरे के बीच दिन में लाइट जलाकर एनएच-31 ​स्थित मगई नदी पुल को पार करता ट्रक।संवाद - फोटो : दुकनहा माइनर ओवरफ्लो होने से कटी पटरी व खेत में जाता पानी।
विज्ञापन
बलिया। जिले में कई दिनों के बाद सोमवार की सुबह कोहरे से राहत मिली। सुबह से ही धूप निकलने के कारण आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों के अंदर गरमाहट महसूस होने लगी सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार का अधिकतम 21 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

तापमान चढ़ने के कारण लोगों के शरीर पर कम कपड़े दिखाई दिए। इधर, कई दिनों से घना कोहरा व कड़ाके ठंड से जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। दृश्यता 10 मीटर से भी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे थे। सुबह से धूप निकलने के बाद किसान भी गेहूं की सिंचाई में जुट गए है। वहीं, बाजारों में भी चहल-पहल देर शाम तक बनी रही। शाम का मौसम में नमी महसूस की गई। मौसम विज्ञानी प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे कोहरा का दौर अब खत्म होगा। बसंतपंचमी तक मौसम पूरी तरह से साफ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें