फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फेफना खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव का रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर खेल महोत्सव के रजिस्ट्रेशन का आगाज हुआ।
विज्ञापन

महोत्सव के आयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर आगाज किया। इस दौरान पंचखोरा, नरही, चितबड़ागांव, सोहांव आदि में पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों से संपर्क कर उन्हें फेफना खेल महोत्सव में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बार खेल महोत्सव में गत वर्ष से दोगुना खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
22 अक्टूबर से 30 नवंबर तो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव में जूनियर व सीनियर वर्ग में बालक तथा बालिका की प्रतियोगिताएं क्लस्टर स्तर पर आयोजित की जाएंगी। आठ क्लस्टर के विजेताओं को खेल महोत्सव के ग्रैंड फाइनल में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, लंबी कूद व गोला प्रक्षेप के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, सर्वानंद तिवारी, आर्केश दुबे, प्रशांत राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें