फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोपालनगर में कटान में आई नरमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी बस्ती में बृहस्पतिवार को सरयू नदी की कटान में कुछ नरमी आई है। बावजूद रफ्ता-रफ्ता कटान हो रहा है। कटान का खतरा बस्ती के मैनेजर यादव, रामाशंकर यादव, राजाराम यादव, बुजीत यादव, पतरु यादव, बिसुन यादव सहित अन्य लोगों का मकान पर मंडरा रहा है। इनके मकानों को नदी की तेज धारा निगलने को आतुर है।
विज्ञापन


वशिष्ठ नगर, मानगढ़, शिवाल मठिया के लोग डरे-सहमे हैं। इनका कहना है कि जिस तरह कटान हो रहा है, वह दिन दूर नहीं कि हमारे गांव में भी कटान लग जाएगा। शिवाल मठिया के प्रधान परमात्मा गोड़ ने कहा कि हमारे गांव के मल्लाह बस्ती के सामने जबरदस्त कटान हो रहा है। शासन प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो मल्लाह बस्ती के साथ ही पूरे शिवाल मठिया का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
दीयरांचल के लोगों ने शासन प्रशासन से बड़ी परियोजना लाकर कटान रोकने की गुहार लगाई है। स्थिति यह है कि वर्ष के 12 महीने इस दीयरांचल में सरयू नदी का कटान हो रहा है। भूमि नदी में विलीन हो रही है।
विज्ञापन




उपजाऊ भूमि कटने का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है। फसल अगर नदी में विलीन हुई है तो फसल नुकसान के लिए नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। कटान पीड़ितों के लिए गोपालनगर में बाढ़ शरणालय बनाया गया है। अगर उन्हें दिक्कत है तो बाढ़ शरणालय में जाकर रहें। - आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें