फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 22.65 लाख की वसूली, 11 बकायेदारों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बकाएदारों से वसूली व विद्युत चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग का अभियान शनिवार को शहर सहित रतसर कस्बे में चला। इस दौरान 22.65 लाख की राजस्व वसूली के साथ ही विद्युत चोरी में पकड़े गए । 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 103 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

एसडीओ ऋषिकेश सिंह यादव के नेतृत्व में शहर के सिविल लाइन, रघुनाथपुर व गड़वार रोड पर अभियान चला। तीन जगहों पर 57 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 20.05 लाख की राजस्व वसूली की गई। चोरी की बिजली उपयोग करते पाए गए आठ उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रतसर: अभियान के तहत 46 बड़े बकायेदारों की बिजली काट दी गई। 2 लाख 60 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। टीम में एसडीओ अनिल कुमार, जेई सत्यम कुमार गोंड, विश्वजीत सिंह, विवेक सिंह, राघवेंद्र, धर्मेंद्र, सुमीत कुमार, राजेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें