बलिया/बैरिया। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की संस्तुति उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि रामाशंकर प्रसाद सहायक अध्यापक बाबू के डेरा और यशवंत गौतम इब्राहिमाबाद ऊपरवार ने बार-बार चेतावनी के बावजूद दायित्व ग्रहण नहीं किया। इस संदर्भ में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को पत्र भेजा है। उनके स्थान पर दो बीएलओ को नामित करने को भी निर्देशित किया है।
बैरिया में एसआईआर संपन्न होने के बाद मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने किया। कुल 353356 मतदाताओं में 17376 मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची के आधार पर नहीं हो पाई है। उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।
चितबड़ागांव नगर पंचायत क्षेत्र के 19 मतदान बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 3723 मतदाताओं के नाम कटे हैं। 1009 मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
फेफना : उपजिलाधिकारी (न्यायिक) ऋषिकान्त राजवंशी ने रतसर इंटर कॉलेज में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन का शुभारंभ किया।
रसड़ा : अमर शहीद भगत सिंह इंटर काॅलेज में रसड़ा विधानसभा के ड्राफ्टरोल का प्रकाशन किया गया। उपजिलाधिकारी रवि कुमारने बताया कि कुल मतदाता 314982 हैं। इसमें पुरुष 174678 और महिला मतदाता 140298 तथा थर्ड जेंडर 6 हैं।
बांसडीह : विधानसभा क्षेत्र की संशोधित और शुद्ध मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सूची को बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में प्रदर्शित किया गया। अब बांसडीह विधानसभा में कुल 3,23,591 शुद्ध मतदाता दर्ज हैं।
सिकंदरपुर : तहसील सिकंदरपुर में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कुल 359 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने प्रकाशन किया। चौकियामोड़ : सीयर ब्लाक परिसर में ड्राफ्ट का प्रकाशन एडीएम शरद चौधरी, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह और बीडीओ फैसल आलम की मौजूदगी में किया गया। चौकियामोड़ : सीयर ब्लाॅक परिसर में ड्राफ्ट का प्रकाशन एडीएम शरद चौधरी, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह और बीडीओ फैसल आलम की मौजूदगी में किया गया।