फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फेफना। क्षेत्र के बैरिया (छोटकी नरही) गांव में बुधवार की शाम संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवाल होने से बचा लिया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैरिया गांव के छोटकी नरहीं पुरवे में रविदास जयंती के दिन ग्राम सभा जमीन को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार को विवादित स्थान पर एक पक्ष रविदास मंदिर का निर्माण कराने लगा। इसकी जानकारी होने पर गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध जताया और रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना मिलते ही फेफना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद बड़ी तादाद में पुलिस वहां पहुंच गई, जिससे बवाल होने से बच गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने भी रात में मौका मुआयना किया। फेफना थानाध्यक्ष सुनील चंद तिवारी ने बताया कि गांव में माहौल शांत है। इस मामले में दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें