फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: निबंध प्रतियोगिता में रवि कुमार ने हासिल किया जनपद में दूसरा स्थान

विज्ञापन
जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में दूसरे स्थान प्राप्त करने पर जनता इंटर कालेज के छात्र को प्रमा
विज्ञापन
इंदरपुर। मतदान के महत्व विषय पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज नगरा के कक्षा 12 के छात्र रवि कुमार ने पूरे जनपद में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


रवि कुमार ने अपने निबंध में मतदान को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। विषय की प्रभावशाली प्रस्तुति, भाषा शैली और विचारों के लिए निर्णायकों ने उनके निबंध की सराहना की।

रवि की सफलता की जानकारी मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद पांडेय ने कहा कि रवि की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने उसे यह उपलब्धि दिलाई है। वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत के साथ ही उसे तैयार करने वाले शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दिया। विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने रवि को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें