फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माह में दो बार मिलेगा राशन, नहीं देना होगा पैसा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 2461543 लोगों को माह में दो बार मुफ्त मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत माह में दो चरणों में मिलने वाला पूरी तरह मुफ्त होगा। अभी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलने वाले राशन के लिए दो रुपये किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये किग्रा की दर से चावल दिया जाता था। मगर शासन ने अब राशनकार्ड धारकों से मार्च माह तक कोई पैसा नहीं लेने को कहा है। उधर, दिसंबर माह में ही चना, रिफाइंड और नमक की आपूर्ति नहीं होने से वितरण में कुछ देरी हुई, लेकिन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए इसे 12 से 20 दिसंबर के मध्य लाभार्थियों में वितरण करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

योगी सरकार ने जिले के 2461543 लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। पहले चरण में प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत प्रत्येक यूनिट पर पांच-पांच किग्रा राशन दिया जाएगा और दूसरे चरण में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत एक यूनिट पर पांच-पांच किग्रा राशन दिया जाएगा। दोनों चरणों में मिलने वाला राशन पूरी तरह मुफ्त होगा। दिसंबर से राशनकार्ड धारकों को एक-एक किग्रा चना, रिफाइंड और नमक दिया जाएगा। जिले में चना, रिफाइंड और नमक की आपूर्ति में कुछ विलंब होने से इस माह में वितरण में देरी हो रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने नवंबर माह में ही इसकी घोषणा की थी। उसके बाद टेंडर की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण जिले में रिफाइंड, नमक और चना की आपूर्ति निर्धारित समय कुछ विलंब से हो पाई है। जिस वजह से हर महीने की पांच तारीख से होने वाला राशन का वितरण इस बार 12 से 20 दिसंबर के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें