फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के देवलवीर गांव में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने जांच की। नायब तहसीलदार के साथ आपूर्ति निरीक्षक विजय राठौर, कानूनगो और लेखपाल ने करीब तीन घंटे तक दलित बस्ती और मुख्य बस्ती के दर्जनों ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता नीरज सिंह ने आरोप लगाया कि सितंबर के राशन के लिए करीब 20 दिन पहले अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन अब तक राशन नहीं दिया गया। राशन मांगने पर कथित धमकी देने का भी आरोप है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें