फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकानों से गेहूं, चावल के साथ-साथ मक्का भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोटे की दुकानों से कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ मक्का भी दिया जाएगा। इस आशय का आदेश खाद्य और रसद विभाग द्वारा जारी किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि फरवरी में अन्त्योदय कार्डधारकों को 15 किलो गेहूं, 15 किलो चावल और 5 किलो मक्का प्रति कार्ड के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं ,दो किलो चावल और एक किलो मक्का उपलब्ध कराया जाएगा। पहले अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल दिया जाता था लेकिन अब 5 किलो गेहूं की कटौती करके उसके बदले 5 किलो मक्का दिया जाएगा। ठीक इसी तरह, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं की जगह दो किलो गेहूं और एक किलो मक्का दिया जाएगा। बताया कि जनवरी में एफसीआई की ओर से विपणन गोदामों को गेहूं, चावल के साथ-साथ मक्का भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें