फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर के मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान चार सौ मीटर दौड़ में प् - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा ने ध्वजारोहण कर मार्चपॉस्ट की सलामी लेकर किया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अनुशासन व सद्भावना की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि मानव जीवन के निर्माण में खेलकूद की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि खेलकूद से शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने की उर्जा मिलती है और यही उर्जा मानव जीवन को अनुशासित करने में अग्रणी भूमिका निभाती है। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व जूनियर स्पोर्ट्स चैम्पियन सुनील कुमार ने मशाल प्रज्ज्वलित कर जलती मशाल के साथ मैदान का चक्कर लगा कर किया। दो दिनों तक चलने वाले इस क्रीड़ा समारोह के पहले दिन जूनियर व सीनियर वर्ग में सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं तथा लंबीकूद, गोला फेंक व डिस्कस फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के मालवीय मुरली बाबू की जयंती मनाने के बाद प्रतिवर्ष विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर व सीनियर वर्ग की आठ सौ मीटर,पंद्रह सौ मीटर तथा तीन हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता व ऊंची कूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। 23 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। जिसमें खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें