फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की कटाई कर घर लौट रही किशोरी संग दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप रविवार की देर शाम खेत से गेहूं की फसल की कटाई कर घर लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गेहूं की कटाई करके अपने घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाए एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच कर आपबीती परिवार वालों को बताई। उसके बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें