बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल शिक्षामित्र का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। भंवरपुर निवासी शिक्षामित्र अशोक यादव के पड़ोसी पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे के साथ घर में घुस कर हमला बोल दिए। शिक्षामित्र बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गया। इस बीच बचाव के लिए उनकी पत्नी रंजना यादव पहुंची तो उनको भी लाठी डंडे से जख्मी कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने सुखपुरा थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।