फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Tue, 10 Nov 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद इंटर कालेज गोविंदपुर भरौली में मंगलवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्कूल की दर्जनभर छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


 अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर कक्षा नौ की संजना गुप्ता, द्वितीय स्थान पर प्रिया केसरी, प्रिया गुप्ता, शोभा यादव, अन्नू  ठाकुर तथा तीसरे स्थान कक्षा आठ की छात्रा दीपशिखा एवं शिप्रा राय रहीं।

 जबकि प्राथमिक स्तर पर कक्षा चार की छात्रा प्रिया सिंह, द्वितीय स्थान पर  कक्षा दो की नैना गुप्ता, सुहानी राय, हर्षिता राय एवं तीसरे स्थान पर कक्षा चार की मुस्कान यादव, निकिता राय, श्रेया केसरी रहीं।
विज्ञापन


 इस मौके पर प्रधानचार्य प्रेम प्रकाश राय ने अव्वल छात्राओं को दीपावली की बधाई  देते हुए उन्हें दीप की तरह दूसरों के लिए प्रकाशमान बनने का संदेश दिया। साथ ही कला अध्यापक रमेश चंद साहनी तथा प्रेमचंद ने भी अपनी रंगोली को  सजाकर बच्चों को नया संदेश दिया।

इस अवसर पर रविंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद  पांडेय, राकेश राय, ज्ञानवी उपाध्याय, निति गुप्ता, सियाराम चौधरी,  गोविंदजी, सितारा देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें