फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई रंगोली प्रतियोगिता

विज्ञापन
आदर्श इंटर कालेज मझौवा के छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते ​शिक्षक। जागरुक पाठक
विज्ञापन
दया छपरा। आदर्श इंटर कॉलेज मझौवां में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने रंगोलियों के माध्यम से सामाजिक और प्रेरणादायक संदेश भी प्रस्तुत किए। उनकी कलात्मक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें