फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रामनाथ पाठक की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। 1957 से 1962 तक द्वाबा के विधायक रहे स्व. रामनाथ पाठक की 122वीं जयंती रामनाथ पाठक इंटर काॅलेज मुरार पट्टी में मनाई गई। सभा के अध्यक्षता कर रहे पूर्व अध्यापक हरदेव पाठक ने कहा कि यहां आकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। रामनाथ पाठक इंटर काॅलेज में अध्ययन और अध्यापन भी किया हूं। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने कविता, अभिनय, नृत्य, प्रहसन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सुर्खियां बटोरीं। कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर की गई। स्व.रामनाथ पाठक की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। सैनिक संगठन मुरली छपरा के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी आदि ने नमन किया। वक्ताओं ने स्व. पाठक के जीवन पर प्रकाश डाला। डाॅ. दिव्या शुक्ल ने बताया कि स्व. पाठक द्वाबा के 1957 से 1962 तक विधायक रहे। इनके विधायकी काल में किए गए कामों को आज भी याद किया जाता है। आजादी के लड़ाई में स्व. पाठक असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंबई तक गए थे। देश को स्वाधीनता दिलाने में इनकी भूमिका रही है। सपा नेता अंगद मिश्र ने कहा कि महान विभूतियों की जयंती प्रेरणा देती है। प्रदीप कुशवाहा ने भी संबोधित किया। प्रबंधक पंकज पाठक ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें