फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम, हनुमान के जयकारे से गूंजा नगर

Sun, 30 Aug 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शनिवार की देर रात समाप्त हुआ। जुलूस देर रात तक नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। सुरक्षा के मद्देनजर जिले के आला अफसर भी पूरी रात चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान उड़े-उड़े बजरंग बली, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। इसके अलावा जुलूस में आकर्षक और मनमोहक झांकियां देखने के लिए देर रात तक महिलाएं और बच्चे डटे रहे।

 नगर के अलावा आसपास के इलाकों से आए हजारों श्रद्धालु देर रात तक नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली झांकियों को निहारते रहे।

महावीरी झंडा जुलूस विभिन्न अखाड़ेदारों द्वारा निकाला गया। जो अपने निर्धारित समय के मुताबिक मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, चौक, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, चमन सिंह बागरोड, पशु चिकित्सालय रोड, कासिम बाजार रोड, विष्णु धर्मशाला रोड, विशुनीपुर होते हुए अपने-अपने अखाड़ों पर पहुंचा।
विज्ञापन


 हनुमान भक्तों के जयकारों से पूरा नगर श्रीराममय बन गया। जिधर भी देखो, हर तरफ युवा करतब दिखाते हुए अपने निर्धारित मार्ग से गुजरते रहे। नगर के नौ अखाड़ों की झांकियां देर रात तक नगर के निर्धारित मार्गों का भ्रमण करने के दौरान गंतव्य स्थान पर जाकर संपन्न हो गई।

जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे के साथ मनमोहक झांकियां संवेदनशील माने-जाने वाले विशुनीपुर चौराहे को पार किया तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान नगर कमेटी पहली झांकी 6.14 मिनट पर विशुनीपुर चौराहे को पार किया।

 इसके बाद विजईपुर का महावीरी झंडा जुलूस 9.20 मिनट पर विशुनीपुर को क्रास किया। टाउन हाल, मिड्ढी, लोहापट्टी, चमन सिंह बागरोड, बालेश्वर घाट, सिनेमारोड सहित अन्य अखाड़ों की झांकियां देर रात तक विशुनीपुर चौराहे को पार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें