रास्ट्रीय सेवा योजना के तहत बेटी बचाओं अभियान का जागरुकता रौली निकालते टीडी कालेज के छात्र-छात्?
- फोटो : BALLIA
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत टीडी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को रैली निकाली । इसमें बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवकों, स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए टीडी कालेज में आकर गोष्ठी के रुप में तब्दील हो गई।
रैली को विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. साहब दुबे ने हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए महाविद्यालय आकर समाप्त हुई। यह रैली जिलाधिकारी आवास होते हुए विकास भवन, कुंवर सिंह चौराहा, पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, टी डी कॉलेज चौराहा होते हुए महाविद्यालय के प्रांगण में वापस पहुंची। रैली के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पढ़ेगी बेटी तो बढ़ेगी बेटी सृजन का फूल है बिटिया जैसे नारों के द्वारा समाज में लैंगिक समानता का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचकर रैली के रूप में तब्दील हो गई। गोष्ठी की अध्यक्षता राघव तथा संचालन अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य शास्ता डा. धीरेंद्र कुमार, डा. रमाकांत, बृजेश सिंह, डा. अवनीश पांडेय, डा. सूबेदार प्रसाद, संजीत कुमार सिंह, डा. विवेक कुमार सिंह, अनिल कुमार, अमित सिन्हा आदि ने अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर स्वयंसेवक सेविकाओं ने लैंगिक समानता के जरिए संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।