फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रक्षाबंधन आज, दो करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में राखी की खरीदारी करतीं  महिलाएं ।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
बलिया। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। व्यापारिक संगठनों का अनुमान है कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर जिले में करीब दो करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है। इसमें मिठाई, फल एवं गिफ्ट आदि भी शामिल हैं। रक्षाबंधन के लिए सड़कों तक राखियों और मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। बाजार में रंगबिरंगी मिठाइयों की भरमार है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर लोग शहर समेत कस्बों और ग्रामीण अंचलों के बाजार में राखियों और मिठाई की दुकानों पर लोग खरीदारी करते रहे। बाजार में साधारण धागे से लेकर डिजाइनर, ब्रांडेड और हर तरह की राखियां उपलब्ध हैं। शहर के शहीद पार्क चौक में करीब दो सौ दुकानों पर राखियों की 500 से ज्यादा वैरायटी मौजूद है। दुकानदार दीना ने बताया कि इस बार राखियों की 500 से अधिक राखियों की वैरायटी मौजूद है। इसमें सबसे महंगी है एडी डिजाइन वाली राखी। रिटेल में इसकी कीमती 300 से लेकर 400 रुपये तक है। इसमें मोर के ओरिजिनल पंख लगा कर राखी बनाई गई है। जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया। साथ ही इविल आई वाली राखी की भी मांग है। इतना ही नहीं, चंदन के मोती वाली भी राखियां ग्राहकों को पसंद आ रही है।
000
बहनों ने शुरू की रोडवेज से यात्रा : प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर शुक्रवार रात बारह बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाओं की यात्रा निशुल्क की गई है। रोडवेज प्रशासन की ओर से बलिया डिपो की ओर से करीब 83 बसों को लगाया गया है। बलिया डिपोे के वरिष्ठ लेखाकार महेश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को करीब पांच हजार महिलाओं ने अलग-अलग रूटों पर डिपो की बसों से निशुल्क यात्रा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें