फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baliya: 'राजनीति खेल है कोई न कोई खेल होता रहता है', अब्बास को लेकर राजभर बोले- आगे देखिए होता है क्या?

Tue, 18 Jul 2023 02:53 AM IST
Digvijay Singh पीटीआई

सार

राजभर ने मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर कहा कि वो सपा के प्रत्याशी रहे हैं। हमारे सिंबल पर चुनाव लड़े हैं, हमारी पार्टी से कई विधायक हैं जो रजिस्टर्ड हैं, फिर आगे देखिए क्या होता है।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर दोबारा एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। बलिया पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में एनडीए का दामन थामने को लेकर सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अभी कल कुछ खेल होगा, परसों कुछ और खेल होगा। राजनीति खेल ही है, कोई न कोई खेल होता रहता है। 

विज्ञापन

 

साथ ही राजभर ने मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर कहा कि वो सपा के प्रत्याशी रहे हैं। हमारे सिंबल पर चुनाव लड़े हैं, हमारी पार्टी से कई विधायक हैं जो रजिस्टर्ड हैं, फिर आगे देखिए क्या होता है। फिलहाल जेल में बंद अब्बास अंसारी ने पिछला विधानसभा चुनाव एसबीएसपी के टिकट पर जीता था।

 

दरअसल योगी आदित्यनाथ सरकार संगठित अपराध के खिलाफ अभियान चला रही है और मुख्तार अंसारी भी जेल में हैं। उनके सहयोगी पुलिस की सूची में हैं। उनकी कई संपत्तियों को कुर्क कर लिया गया है और अवैध ढांचों पर बुलडोज़र चला दिया गया है। राजभर की एसबीएसपी ने 2022 का विधानसभा चुनाव एसपी के साथ गठबंधन में लड़ा था और उसके अब्बास अंसारी समेत छह विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें