फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कई इलाकों में बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक पखवारा बाद शनिवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते गर्मी से राहत मिली। हालांकि अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में घनघोर बादल से लोगों को उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण जहां उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार की दोपहर में अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। लगातार गर्मी के चलते सूखे की स्थिति में बन गई थी। शनिवार को अपराह्न लगभग तीन बजे बूंदाबांदी के बाद बारिश हुई जो फसलों के लिए जीवनदायिनी बनी।
इस बारिश के बाद मौसम की गर्मी से लोगों को राहत मिली। नगर के नीची सड़कों, सड़कों के किनारे के गड्ढों सहित खेतों में छिछला पानी जम गया। नगर सहित चौबे छपरा, छेड़ी, कंचनपुर, गायघाट, मुड़ाडीह आदि गांवों के खेतों में कहीं कायदे की तो कहीं. छिटपुट बरसात हुई। किसानों का मानना है कि इस बरसात से फसलों को कुछ समय के लिए शक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है कि अगले पांच दिनों के दौरान बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान वज्रपात का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल के तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा मानसून द्रोणी रेखा श्रीगंगानगर रोहतक लखनऊ से होते हुए बिहार के गया जिले से गुजर रही है। इनके संयुक्त प्रभाव से राज्य बंगाल की खाड़ी से आद्रता का प्रवाह बढ़ गया है जिसके प्रभाव से बलिया जिले में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन वज्रपात होने की संभावना है। आसमान में बिजली चमकने के दौरान खुले आसमान एवं पेड़ों के नीचे न रहें। पशुपालक भी अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें अन्यथा जान माल का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें