बलिया। शहर के चमन सिंह बाग रोड स्थित जालंधर ट्रेडर्स पर विपणन अधिकारी और मंडी सचिव ने संयुक्त रूप से छापा मारा। 600 बोरी चावल व ट्रक पर मिले चावल को जब्त कर लिया। गोदाम संचालक कागजात नहीं दिखा सका। चावल की खेप को तिखमपुर स्थित नवीन मंडी में भेज दिया गया। मंडी समिति की तरफ से जांच की जा रही है।
विपणन अधिकारी उब्बदुल्लाह चमन सिंह बाग रोड की तरफ जांच के लिए गए थे। इसी बीच संदिग्ध अवस्था में अनाज से लदा एक ट्रक दिखाई दिया। इसकी सूचना मंडी सचिव को देते हुए उन्होंने जांच शुरू कर दी। चालक लदे अनाज के बारे में उचित जानकारी नहीं दे सका। कोई कागजात भी नहीं दिखाए। इसी बीच मंडी सचिव भी पहुंच गए। फर्म के गोदाम की जांच की गई, जिसमें कमियां मिलीं। विपणन अधिकारी उब्बदुल्लाह ने बताया कि मंडी समिति की तरफ से जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। संवाद