फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की तलाश में यूपी से बिहार तक मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलबीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जिले के हल्दी और रेवती के साथ ही बिहार के विभिन्न इलाकों में छापा मार रही है। इसके बाद भी हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई है। एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि प्रकरण में दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की बुधवार को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हरि सिंह, हरीश पासवान, राजनारायण पांडेय और अमृतेश सिंह उर्फ सबल तथा दो अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों के अलावा हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव निवासी हरीश पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर छापा मारा । वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों शूटरों की भी तलाश में लगी हुई है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। एसएचओ ने स्पष्ट किया जल्द ही शूटर पकड़े जाएंगे और प्रकरण का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें