फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो थाना क्षेत्रों के तीन गांवों में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले ग्रामीण अंचलों में कुटीर उद्योग का स्वरूप धारण कर चुकी कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बृहस्पतिवार को यूपी और बिहार की आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाया। रेवती व बैरिया थाना क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मारकर 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की। 300 किग्रा लहन नष्ट किया। इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने एक अभियोग भी पंजीकृत किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शराब बनाने, बिक्री, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं आयुक्त मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, बिहार के निर्देश पर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दिनेश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 मनोज कुमार यादव एवं उप निरीक्षक सारण सदर, बिहार हेमा के संयुक्त नेतृत्व में दोनों राज्यों की आबकारी की संयुक्त टीम ने रेवती थाना के भाखर, रेवती एवं बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव स्थित एक ईंट भट्ठा में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग, बलिया और आबकारी विभाग,सारण, बिहार के आरक्षी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें