फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर आयोजित होगी दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया एथलीट एसोसिएशन एवं जिला ओलंपिक एसोसिशन के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती 30 जनवरी को सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी आयोजन समिति के सचिव व मंगल पांडेय इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ. बृकेश पाठक ने आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अमर शहीद मंगल पांडेय की स्थापित प्रतिमा कदम चौराहा से प्रारंभ होकर नगवा ढाला पहुंचकर संपन्न होगी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के अभ्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है, बिना पंजीकरण के इस प्रतियोगिता में कोई भाग नहीं ले पाएगा। पंजीकरण 29 जनवरी से किया जाएगा। पंजीकरण के लिए निम्नलिखित स्थानों पर फार्म उपलब्ध होगा। पंजीकरण के लिए शहीद मंगल पांडेय विचार मंच कार्यालय नगवा, जेड स्पोर्ट्स, आदर्श पीसीओ भृगुआश्रम के यहां पंजीकरण करा सकते है। इस मौके पर इंजीनियर अरुण सिंह, विवेक पांडेय, धीरेंद्र शुक्ला, पंकज सिंह, डॉ. अरविंद शुक्ला, वीरेश दूबे, यशराज, बब्बन विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें