फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बैठक में नहीं हुआ कोटे की दुकान का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। पड़री ग्राम पंचायत के कोटेदार के निधन के रिक्त कोटे की दुकान चयन को ग्रामीणों की बुलाई गई बैठक बगैर किसी नतीजे के समाप्त हो गई। हालांकि इस दौरान दुकान के चयन को लेकर काफी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि सचिव चंदन कुमार गुप्ता को बैठक छोड़ कर जाना पडा। बैठक में मौजूद एक बाबू को लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार दुकान के चयन में स्वयं सहायता समूह को वरीयता देनी है। निर्धारित तिथि को जूनियर हाईस्कूल पर ग्रामवासियों की काफी भीड़ जुट गई। किसी भी संभावित विवाद को देखते हुए भारी फोर्स की व्यवस्था की गई थी। कई थाने की पुलिस मौजूद थी। उक्त ग्राम पंचायत में जो भी समूह गठित हुए हैं वे शासनादेश द्वारा निर्धारित समय सीमा की परिधि में नही आ रहे थे। इसको लेकर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने भीड़ को समझा कर शांत कराया। पर्यवेक्षक एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी समूह शासनादेश में वर्णित प्रावधान के अनुसार नहीं थे। इसलिए सभी लोगों का आवेदन लेकर अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के यहां भेजा जाएगा। अनुमोदनोपरांत कोटे की दुकान का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें