फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा संबंधी कार्य तेजी से निबटाएं

Mon, 17 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम सुरेंद्र विक्रम।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक लेते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व ऋण माफी के सम्बंध में जरूरी निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित कृषकों एवं गैर ऋणी कृषकों के प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है । इस कार्य के लिए समय अवधि काफी कम बचा है, लिहाजा पूरी गंभीरता से फसल की बीमा सम्बन्धी कार्य कराने का निर्देश दिया। इस दौरान बैंकर्स की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया की बलिया में कैश जमा की स्थिति तो बहुत अच्छी है। लेकिन क्रेडिट के क्षेत्र में जनपद की स्थिति काफी खराब है।  
विज्ञापन

बैंकर्स को चाहिए कि क्रेडिट के नए-नए क्षेत्रों की पहचान कर कैश क्रेडिट रेसियों में सुधार करें। बैठक में एलडीएम, नाबार्ड के अधिकारी, कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें