फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: मगई नदी के किनारे पेड़ पर मिली अजगर

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के बैरिया में ग्रामीण द्वारा पकड़ा गया पेड़ पर चढ़ा अजगर सांप। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरहीं। बैरिया गांव के मंगई नदी के पास रविवार को पेड़ पर अजगर दिखाई देने के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई। पेड़ पर अजगर को देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति ने अजगर को पकड़ लिया। फिर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बैरिया गांव निवासी रोहित वर्मा अपने खेत की तरफ जा रहे थे। तभी उनकी नजर गम्हार के पेड़ पर चढ़ रहे अजगर पर पड़ी। चिल्लाते हुए गांव कि तरफ भागे और गांव के लोगों को बताया कि अजगर दिखाई दिया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ अजगर को देखने के लिए उमड़ पड़ी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस एवं वन विभाग को दी गई। इनके पहुंचने से पहले ही सागरपाली गांव के विक्रम वर्मा की ओर से अजगर को पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके पूर्व बगल के इच्छा चौबे का पूरा गांव के बाहर भी पेड़ पर एक अजगर मिला था। इसे वन विभाग की टीम ने पकड़ा था। रविवार को बैरिया में अजगर मिलने की दूसरी घटना से तटवर्ती इलाकों के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें