फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोजगार के मुद्दे पर पूर्वांचल यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
रसड़ा में पूर्वांचल यात्रा के स्वागत के लिए खड़े लोग।संवाद
विज्ञापन
रसड़ा । रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसे संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नौ सूत्री एजेंडे के साथ नौ अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा शुक्रवार को रसड़ा पहुंची। किसान नेता राघवेंद्र कुमार की अगुवाई में युवाओं ने यात्रा का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी ने रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे लोकतांत्रिक मुद्दों को राष्ट्रीय राजनीतिक विमर्श में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन वर्तमान नीतियों के चलते संपत्ति का संकेंद्रण कुछ लोगों तक होता जा रहा है। इससे आर्थिक और सामाजिक विषमता बढ़ रही है। इसे दूर करने के लिए संविधान प्रदत्त अधिकारों की गारंटी और जवाबदेह सरकार जरूरी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, प्रदेश में रिक्त पदों को तत्काल भरने और चयन संस्थानों को पारदर्शी बनाने की मांग भी उठाई गई। पूर्वांचल यात्रा संयोजक मंडल के सदस्य डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने भी विचार रखे। संवाद में मथुरा पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश भारती, दिलीप सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अधिवक्ता अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें