फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मां काली की भव्य शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

विज्ञापन
नगर में आयोजित काली पूजा के दौरान जुलूस डमरु बजाते डमरुदल के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर रोड एवं महावीर घाट रोड स्थित मां काली मंदिरों में शुक्रवार को पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने विधि-विधान से मां काली का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्य पुजारी के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाला गया। जुलूस महावीर घाट से शुरू होकर चमन सिंह बाग रोड, लोहापट्टी, आर्यसमाज रोड, चौक और गुदरी बाजार होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचा। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा श्रद्धालु उत्साह के साथ थिरकते हुए चल रहे थे। जुलूस में शामिल श्रद्धालु रास्ते में पानी का छिड़काव और झाड़ू लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महावीर घाट काली मंदिर के पुजारी हरि जी हाथ में धूप का खप्पड़ लेकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में मां काली के प्रति विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद पुन: पूजन-अर्चन के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें