क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार में कल्याण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ दुबहर के प्रभारी खंड विकास अधिकारी श्रीकांत उपाध्याय एवं ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के दीपक गुप्ता ने कहा कि यह अभियान क्रमवार समस्त ब्लाकों में गांव-गांव चलाया जाएगा। इस मौके पर सूरज, दीपक, श्वेता, प्रियांशु, प्रिंस आदि मौजूद रहे।