फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 3902 मामलों का निस्तारण

Sat, 11 Feb 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण करते जिला जज मो. असलम।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में हुआ। इसमें 3902 वादाें का निस्तारण किया गया और 10 लाख 25 हजार 586 का अर्थदंड व प्रतिकर निर्धारित किया गया। इसका शुभारंभ जिला जज मु. असलम ने किया।
विज्ञापन



राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज ने 13, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश 2, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी प्रथम 2, विशेष अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट 23, पंचम अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने पांच मामले निपटाए। इसके अलावा परिवार न्यायाधीश ने 1, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय 15 व अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी तृतीय ने नौ मामले निपटाये। जबकि सीजेएम ने 2003, सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 11, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी 45, द्वितीय एसीजेएम ने 54, सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी 30, जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम 70 मामले निस्तारित किए। सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी ने 33, जुडिशियल मजिस्ट्रेट द्वितीय 517, सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय ने 19 मामले निपटाये। इसके अलावा राजस्व न्यायिक अधिकारियों ने 802 मामले निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें