फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कंपोजिट विद्यालय में गंगा समग्र की जनजागरण गोष्ठी, पौधरोपण

विज्ञापन
कॅम्पोजिट विद्यालय निधरिया में पौधरोपण करते गंगा समग्र समिति के पदा​धिकारी और विद्यालय के ​​​शि
विज्ञापन
बलिया। कंपोजिट विद्यालय निधरिया में शुक्रवार को गंगा समग्र की ओर जनजागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय ने किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार यादव ने की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में गंगा समग्र के प्रांतीय कोष प्रमुख राजेश्वर गिरी (एडवोकेट) मौजूद रहे। जिला संयोजक धनंजय उपाध्याय ने कहा कि गंगा समग्र मां गंगा एवं उनकी सहायक नदियों की अविरलता, निर्मलता और संरक्षण के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने बताया कि संगठन अपने 15 विभिन्न आयामों के माध्यम से जनजागरण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने सभी से नदियों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता राजेश्वर गिरी ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से पीपल के वृक्ष के धार्मिक, पर्यावरणीय और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। प्रधानाचार्य रवि कुमार यादव ने कहा कि वृक्ष भी मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर प्रांतीय जल निकाय प्रमुख सुरेंद्र दुबे, जिला वृक्षारोपण प्रमुख सौरभ श्रीवास्तव, सनी मेहता, पूजा, ममता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें