फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रामलीला के मंच पर दशानन को जीवंत करने वाले पं. शिवजी पाठक का निधन

विज्ञापन
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं रामलीला में रावण की भूमिका निभाने वाले मृतक पं. ​शिवजी पाठक
विज्ञापन
दुबहर। आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर आजीवन दशानन रावण का जीवंत अभिनय करने वाले प्रख्यात मानस मर्मज्ञ, कवि एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पं. शिवजी पाठक का बुधवार की रात निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

पूज्य त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य पं. शिवजी पाठक ने अपनी ओजस्वी संवाद शैली, कड़क आवाज और बेजोड़ अभिनय कला से रामलीला के मंच पर रावण के चरित्र को जीवंत कर दिया था। रामलीला में उनके रावण के अभिनय को देखने के लिए दर्शकों में विशेष उत्साह रहता था। शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
बृहस्पतिवार को शिवरामपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र इंजीनियर भगवती शरण पाठक ने मुखाग्नि दी। उनके आवास पर दिनभर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें