भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 47वीं पुण्यतिथि पर द्वारिकापुरी कालोनी स्थित शिक्षण संस्थान में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इसमें उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल भारतीय राजनीति के ध्रुव तारा हैं।
कहा कि विरोधियों द्वारा हत्या कर देने की बाद भी भारतीय जनसंघ से बनी भाजपा आज देश के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। ऐसे महापुरुष को कोटि-कोटि नमन है।
जिला मंत्री संतोष कुमार ने स्व. उपाध्याय की बातों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर हरिकेष पांडेय, ओमकार चंद सोनी, मोहित तिवारी, पंकज पाठक, गोपाल राय, दीपक सिंह, प्रशांत राय, दूर्गेश सिंह आदि लोग रहे।
उधर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बैरिया की ओर से आनलाइन सदस्यता अभियान कैंप श्रीकृष्ण सिंह के आवास पर लगाया गया। इसमें लोगों ने आनलाइन सदस्यता ग्रहण की। कैंप का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि पं. दीनदयाल का सपना था कि भारत के अंतिम व्यक्ति तक अन्न और धन पहुंचे।
अगर अंतिम व्यक्ति सुखी हो जाएगा तो भारत स्वयं ही संपन्न हो जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करेंगी और भारत का प्रत्येक व्यक्ति संपन्न और सुखी होगा। इस मौके पर श्रीकृष्ण सिंह, प्रबोध सिंह, मुन्ना चौरसिया, अनूप यादव, मंगल सिंह, दीलिप सोनी, सीताराम वर्मा, विजय यादव, धीरेंद्र सिंह, तुलसी वर्मा, लक्ष्मण पासवान, बहादुर गुप्ता, शिवजी गुप्ता, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।