फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समस्याओं के विरोध में निकाला जुलूस, प्रदर्शन

विज्ञापन
वि​भिन्न मांंगों को लेकर बैरिया उप जिलाधिकारी न्यायिक निशांत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते प्रशांत
विज्ञापन
बैरिया। समस्याओं के समाधान के लिए सैकड़ों लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

समाजसेवी प्रशांत उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने तहसील के न्यायालयों से मुकदमों की पत्रावलियों को गायब होने, तहसीलदार न्यायालय की कुर्सी खाली रहने, समय से न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। तहसील परिसर में महीनों से बंद पड़ी आरओ मशीन और तहसील भवन के भीतर व बाहर बंद पड़े शौचालयों को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोग तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक किमी तक जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां तहसील बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मदन वर्मा, तहसील अध्यक्ष उमेश सिंह, चंद्रशेखर यादव, जाकिर हुसैन आदि अधिवक्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह तहसील में उपस्थित नहीं थे। एसडीएम न्यायिक पहले ज्ञापन लेना नहीं चाहते थे। इससे आंदोलित लोगों की नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने कहा कि हमारा पत्रक एसडीएम नहीं लेंगे तो हम उनकी गाड़ी के सामने बैठ जाएंगे। उसके बाद जब तक जिलाधिकारी आएंगे नहीं तब तक उठेंगे नहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक निशांत उपाध्याय को सौंपा गया। ज्ञापन में आंदोलित युवाओं ने चेताया कि सात अक्तूबर तक अगर सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो तहसील प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। आमरण अनशन तक किया जाएगा। प्रदर्शन में रजनीकांत, ओमप्रकाश सिंह, अजय सिंह, मन्नू मिश्रा, संजय यादव, नितेश सिंह, अमित तिवारी, दुर्गविजय सिंह, लालबहादुर सिंह, विवेक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें